July 17, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

दूरस्थ झालाकुड़ी पहुंचा प्रशासन, बहुउद्देशीय शिविर में 473 लोगों को योजनाओं का लाभ

दूरस्थ झालाकुड़ी पहुंचा प्रशासन, बहुउद्देशीय शिविर में 473 लोगों को योजनाओं का लाभ

47 शिकायतों पर हुई सुनवाई, अधिकांश का मौके पर निस्तारण, शेष पर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

   चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत शुक्रवार को विकासखंड चम्पावत की दूरस्थ ग्राम पंचायत झालाकुड़ी में बहुउद्देशीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से 473 लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया, जबकि 47 शिकायतों और आवेदनों पर सुनवाई कर अधिकांश का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।

प्राथमिक विद्यालय झालाकुड़ी में आयोजित शिविर की अध्यक्षता जिलाधिकारी मनीष कुमार ने की। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए।

शिविर में श्रम कार्ड, सोलर लाइट, गौशाला निर्माण, घेरबाड़, पेयजल, बिजली, सड़क और मंदिर सौंदर्यीकरण समेत विभिन्न विकास कार्यों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण कराया, जबकि शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के लिए भेजा।

स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवाइयों का वितरण किया। वहीं आयुष और होम्योपैथिक विभाग ने भी लोगों को नि:शुल्क परामर्श एवं औषधियां उपलब्ध कराईं। ग्राम्य विकास, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, उद्यान, मत्स्य, पूर्ति, पशुपालन सहित विभिन्न विभागों ने योजनाओं की जानकारी देने के साथ प्रमाण-पत्र और अन्य जनोपयोगी सेवाएं भी उपलब्ध कराईं।

शिविर के दौरान ग्रामीणों ने वृद्धावस्था पेंशन, स्कूली बच्चों के लिए वाहन सुविधा, हैंडपंप, सार्वजनिक शौचालय, सोलर लाइट तथा क्षतिग्रस्त आवास जैसी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी ने सभी मामलों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

    जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में दूरस्थ क्षेत्रों तक प्रशासनिक सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने ग्रामीणों से आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड, पेंशन और अन्य योजनाओं का लाभ लेने की अपील भी की।

कार्यक्रम के समापन पर जिलाधिकारी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनका संरक्षण करने का आह्वान किया।

शिविर में दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पाण्डेय, दर्जा राज्य मंत्री मुकेश महराना, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

oplus_136314882
oplus_136314882

शेयर करे