आधी रात बेलखेत में खड़ी जेसीबी में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
चंपावत। जिले के बेलखेत क्षेत्र में शुक्रवार तड़के सड़क किनारे खड़ी एक जेसीबी मशीन में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि आग में जेसीबी पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
फायर स्टेशन चंपावत को रात 12:58 बजे बेलखेत में जेसीबी में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर आग पूरी मशीन में फैल चुकी थी। फायर कर्मियों ने वाटर टेंडर और होजरील की मदद से लगातार पानी की बौछार कर आग पर प्रभावी नियंत्रण पाया और उसे पूरी तरह बुझा दिया। समय रहते आग बुझाए जाने से आसपास के क्षेत्र में आग फैलने से भी रोक लिया गया।
फायर विभाग के अनुसार आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
रेस्क्यू टीम में डीवीआर नीरज जोशी, फायरमैन सचिन सिंह और शीश राम राणा शामिल रहे।


More Stories
युवाओं की क्षमता, समर्पण और संकल्प से प्रशस्त होगा उत्तराखंड के विकास का मार्ग : धामी
बनबसा में प्रबुद्धजनों से संवाद, ‘आदर्श चम्पावत’ के संकल्प को बताया विकास का आधार
जिले के भ्रमण पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी