पारिवारिक विवाद में शिक्षिका पत्नी ने शिक्षक पति पर किया चाकू से हमला, गंभीर घायल
पारिवारिक विवाद में शिक्षिका पत्नी ने शिक्षक पति पर किया चाकू से हमला, गंभीर घायल
लोहाघाट। नगर के पाटन पुल क्षेत्र में गुरुवार देर रात पारिवारिक विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान शिक्षिका पत्नी ने अपने शिक्षक पति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में शिक्षक के हाथ पर गंभीर चोट आई।
घायल शिक्षक को आसपास के लोगों ने तत्काल उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट पहुंचाया। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी ने बताया कि शिक्षक के हाथ पर गहरा घाव होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें शल्य चिकित्सा के लिए जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि दंपति के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। गुरुवार शाम भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसे पड़ोसियों ने किसी तरह शांत करा दिया था। देर रात विवाद दोबारा बढ़ने पर पत्नी ने कथित रूप से धारदार हथियार से हमला कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। एसएचओ लोहाघाट अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

More Stories
हरेला महोत्सव पर भिंगराड़ा में वृहद पौधारोपण, दुबचौड़ा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
हरेला पर्व पर मानेश्वर महादेव मंदिर में आईटीबीपी का वृहद पौधरोपण अभियान, डीएम ने भी किया पौधरोपण
केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में फल वितरित