September 1, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

घर में घुसा तेंदुआ, ग्रामीण पर हमले से मचा हड़कंप; वन विभाग ने रेस्क्यू कर किया रेस्क्यू

Dukan Ad
Dukan Ad

घर में घुसा तेंदुआ, ग्रामीण पर हमले से मचा हड़कंप; वन विभाग ने रेस्क्यू कर किया रेस्क्यू

चम्पावत। जिला मुख्यालय के समीप स्थित सिमल्टा ग्राम पंचायत में शुक्रवार को तेंदुए के हमले से हड़कंप मच गया। तेंदुए ने एक ग्रामीण पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। अचानक हुए हमले से गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ घबराकर पास के एक मकान में घुस गया। ग्रामीणों ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए मकान का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया, जिससे तेंदुआ भीतर ही कैद हो गया और किसी अन्य व्यक्ति पर हमले की आशंका टल गई।

सूचना मिलते ही उप प्रभागीय वनाधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने क्षेत्र की घेराबंदी कर रेस्क्यू अभियान चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे नियमानुसार सुरक्षित स्थान पर भेजने की कार्रवाई की गई।

इधर, हमले में घायल ग्रामीण को तत्काल जिला अस्पताल चम्पावत में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लगातार बढ़ रही मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावित क्षेत्रों में नियमित गश्त, निगरानी बढ़ाने तथा तेंदुओं की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की है।

शेयर करे