August 17, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

टनकपुर पुलिस ने 4.46 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, नशा तस्कर पर कसा शिकंजा

चंपावत। ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत टनकपुर पुलिस टीम द्वारा 4.46 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
एसपी रेखा यादव मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यावही किए जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक,थानाध्यक्ष,प्रभारी एसओजी को आदेशित किया गया है।

इसी क्रम मे दिनांक 31 मार्च को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टनकपुर चेतन रावत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा कोतवाली टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत कुशल जानकारी करते हुए एक अभियुक्त को 4.46 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना टनकपुर में सुसंगत धाराओ मे अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त:
रवि सक्सेना पुत्र ओमप्रकाश सक्सेना, निवासी वार्ड नंबर 4 मछली गली के सामने, कोतवाली टनकपुर का रहने वाला है। पुलिस टीम में उ.नि.संदीप पिलख्वाल,हे.का. घनश्याम आर्य,हे.का.160 मोहन सिंह शामिल रहे ।

शेयर करे