संवाददाता चंपावत।
चंपावत जिले में एक उपभोक्ता ने उनके नाम पर फर्जी गैस बुकिंग का आरोप लगाया है और जिलाधिकारी को शिकायत की ।
नीड़ निवासी दयाकिशन जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरा एलपीजी गैस कनेक्शन पर 17 फरवरी को उन्होंने गैस सिलेंडर भरवाया था।
इसके पश्चात, हाल ही में जब मेरा सिलेंडर समाप्त होने वाला था, तब मैंने पुनः गैस बुकिंग करने का प्रयास किया। लेकिन जब मैंने LPG One ऐप के माध्यम से बुकिंग करने की कोशिश की, तो वहाँ यह संदेश प्रदर्शित हुआ कि मेरा सिलेंडर 16 मार्च को बुक हो चुका है और उसकी डिलीवरी भी पूरी हो चुकी है।
दया किशन जोशी का कहना है कि मैंने इस नई बुकिंग के लिए कोई अनुरोध नहीं किया है। मैंने किसी भी प्रकार का OTP साझा नहीं किया है। मैंने किसी भी व्यक्ति से गैस सिलेंडर प्राप्त नहीं किया है। मैं गैस गोदाम/एजेंसी पर भी नहीं गया हूँ।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे नाम से फर्जी तरीके से गैस सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी दर्शाई गई है, जो कि अत्यंत गंभीर विषय है और इसमें किसी प्रकार की अनियमितता या धोखाधड़ी की आशंका है। उन्होंने जिलाधिकारी से निवेदन किया कि इस मामले की जांच कराकर दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही की जाए और उन्हें गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाय। उन्होंने दावा किया कि इस संबंध में आवश्यक साक्ष्य,दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए तैयार हूँ।
वहीं इस मामले को लेकर जब जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट से से फोन पर वार्ता की तो उन्होंने बताया कि इसमें कोई तकनीकी खामी हो सकती है लेकिन पूरी जानकारी मांगने पर उन्होंने बताया कि वह अभी बैठक में हैं।

More Stories
‘नमामि गंगे’ के तहत स्वच्छता अभियान: पॉलीथिन मुक्त शहर का संकल्प, छात्रों ने कविताओं से जगाई चेतना
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 में चंपावत जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन हाईस्कूल में 5वां, इंटरमीडिएट में चौथा स्थान
बोर्ड परीक्षा परिणाम में अपेक्षा से कम नंबर आने पर छात्र ने लगाई फांसी