5 टीमें तैनात, घायल महिला को ₹25 हजार की त्वरित सहायता
संवाददाता बारकोड।
बाराकोट विकासखंड के पुनई गांव में गुलदार के हमले से पुनई निवासी 52 वर्षीय तुलसी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के तुरंत बाद उन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल को ₹25,000 की अग्रिम मुआवजा राशि प्रदान कर दी है, ताकि उपचार में किसी प्रकार की आर्थिक बाधा न आए।
एसडीओ फॉरेस्ट सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग की 5 टीमें क्षेत्र में तैनात कर दी गई हैं और सघन तलाशी एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि संभावित स्थानों पर 2 पिंजरे लगाए गए हैं, ट्रैंक्विलाइज़र (बेहोश करने वाली) विशेषज्ञ टीम फील्ड में सक्रिय है तथा गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर कैमरे स्थापित किए गए हैं।
वन विभाग द्वारा ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें, बच्चों एवं पशुओं को अकेला न छोड़ें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल विभाग को दें।


More Stories
गड़कोट के भेंट घाट में निःशुल्क पुस्तकालय का शुभारंभ युवाओं को नशे से दूर रखकर शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने की पहल
अस्पताल में रील अस्पताल में रील बनाने पर पुलिस सख्त, युवक का चालान
नेपाल बॉर्डर के पास पांच हजार का इनामी गैंगस्टर स्मैक के साथ गिरफ्तार