युवती ने शारीरिक शोषण और गर्भपात कराने का लगाया आरोप चंपावत कोतवाली में मामला दर्ज
संवाददाता चंपावत। चंपावत कोतवाली में रविवार को एक 23 वर्षीय युवती ने मुड़ियानी के एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है।
युवती की तहरीर पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 64 /89/ 351 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक और शिकायतकर्ता युवती साथ ही काम करते थे और दोनों की लंबे समय से मित्रता थी। कई बार दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता भी करवाने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं बनी।
कोतवाली प्रभारी बच्ची सिंह बिष्ट ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला दरोगा को जांच सौंपी जाएगी।

More Stories
डॉ. जगदीश पंत ‘कुमुद’ बने उत्तराखंड भाषा संस्थान के सदस्य
हल्द्वानी की शंखनाद रैली को लेकर कांग्रेस पर जातिवाद फैलाने का आरोप, चंपावत में राहुल गांधी का पुतला फूंका
पुनोली में कृषि यंत्र वितरण में नहीं मिली वित्तीय अनियमितता विधायक अधिकारी ने लगाए थे गंभीर आरोप