September 5, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर 70 हज़ार की साइबर ठगी का पर्दाफाश

Dukan Ad
Dukan Ad

ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर 70 हज़ार की साइबर ठगी का पर्दाफाश
बनबसा पुलिस की त्वरित कार्यवाही
बनबसा । थाना बनबसा क्षेत्रांतर्गत 30 दिसंबर 2025 को बमनपुरी बनबसा निवासी नवीन प्रकाश पुत्र जगदीश प्रकाश ने थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन गेम के टोकन व यूसी (UC) सस्ते में उपलब्ध कराने का लालच देकर उनकी यूपीआई आईडी पर 70 हजार रुपये धोखे से ट्रांसफर करा लिए।
तहरीर पर बनबसा थाने में धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता बनाम अज्ञात के तहत मामला दर्ज किया गया।
रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशन एवं वन्दना वर्मा, क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण में थाना बनबसा पुलिस ने विवेचना शुरू की।
डिजिटल साक्ष्यों के तकनीकी विश्लेषण से अभियुक्ता हेमलता कन्नौजिया पत्नी मुकुल प्रसाद कन्नौजिया निवासी कच्ची सड़क दारागंज, प्रयागराज (उम्र 32 वर्ष) को चिन्हित कर धारा 35(3) बीएनएसएस का नोटिस थमाया गया। जिसमें अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस टीम में उ.नि. निर्मल सिंह लटवाल,उ.नि. सुष्मिता राणा हे.का. 73 संजय शर्मा म.
का. चन्द्रा आर्या शामिल रहे।

शेयर करे