चंपावत। उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रहलाद सिंह मेहता को जिला प्रभारी नियुक्त किया है।
इसको लेकर केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने पत्र जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि मेहता को तत्काल प्रभाव से मनोनीत किया गया है और वह यूकेडी के रीती नीतियों को जनता के बीच जाकर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। बताते चलें कि प्रहलाद सिंह मेहता लोहाघाट के साथ चंपावत में एक प्रसिद्ध चेहरा हैं और एक कुशल राजनीतिज्ञ भी हैं। वहीं उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने उन्हें जिला प्रभारी बनाए जाने पर खुशी जताई तथा बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब 2027 का चुनाव उनकी देखरेख में मजबूती के साथ।लड़ा जाएगा ।

More Stories
बस हादसे में चालक की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, पुत्र से फोन पर की बात
बस हादसे में चालक की मौत पर डीएम ने जताया शोक, परिजनों से मिले
मार्ग से बाड़ीगाड़ में गिरने से दंत चिकित्सक की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम