पहली बार पूर्व विधायक फर्त्याल के प्रयासों से ऐतिहासिक टाण मैदान में हुआ होली का आयोजन
…प्रथम बिसंग होली रंग महोत्सव सैकड़ो महिलाओं व पुरुषों ने किया होली गायन।
..ढोल की धमक झाजन की झंकार से गूंजा बिसंग क्षेत्र ऐतिहासिक रहा प्रथम होली रंग महोत्सव
… हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ बिसंग ने दिखाई एकता की शानदार झलक।
लोहाघाट । बिसंग क्षेत्र में बुधवार को भाजपा के पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के सौजन्य तथा 20 गांव बिसंग की जनता के सहयोग से प्रथम खड़ी होली रंग महोत्सव का टाण खेल मैदान में भव्य आयोजन किया गया।
होली गायन में बिसंग क्षेत्र के सैकड़ो महिलाओं, बुजुर्गों व युवाओं ने प्रतिभाग किया तथा एक से बढ़कर एक काली कुमाऊ की खड़ी होली का गायन किया ।
होली गायन को लेकर बुजुर्गों में काफी उत्साह नजर आया। ढोल की धमक से पूरा बिसंग क्षेत्र गूंज उठा। होली गायन को देखने के लिए दूर-दूर से सैकड़ो की संख्या में लोग पहुंचे हुए थे।
कार्यक्रम के आयोजनकर्ता पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने होल्यारो व जनता का स्वागत किया। पूर्व विधायक फर्त्याल ने कहा कार्यक्रम का उद्देश्य अपने पूर्वजों की धरोहरों को संभालते हुए आने वाली पीढ़ी को देना है तथा बिसंग क्षेत्र की होली को मंच प्रदान करना है तथा बिसंग एकता को बनाए रखना है। उन्होंने कहा आज बिसंग की होली की एक विशिष्ट पहचान बन चुकी है।
आज प्रथम होली रंग महोत्सव का सफल आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ो महिलाओं, बुजुर्गों व युवाओं ने बढ़ चढ़कर अपना सहयोग दिया। उन्होंने कहा अगले वर्ष होली रंग महोत्सव को और भी ज्यादा भव्य रूप दिया जाएगा।
उन्होंने प्रथम होली रंग महोत्सव को सफल बनाने के लिए समस्त सहयोगियों व 20 गांव बिसंग की जनता को धन्यवाद दिया ।
उन्होंने कहा आज बिसंग की जनता ने अपनी एकता का परिचय दिया कहा होली का सफल संचालन करने के लिए वह पूर्व सैनिक हरिश्चंद्र मुरारी को विशेष धन्यवाद देते हैं। वही बिसंग की होली को मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण सहयोग देने वाले पूर्व सैनिक हरिश्चंद्र मुरारी व शिक्षक कैलाश फर्त्याल ने कहा सर्वप्रथम वह पूरे बिसंग क्षेत्र को एक मंच में लाने के लिए पूर्व विधायक फर्त्याल को धन्यवाद देते हैं।
उन्होंने कहा बिसंग क्षेत्र की होली उनके पूर्वजों की धरोहर है जिसको संभाल कर रखना हम लोगों का कर्तव्य है कहा आज बिसंग की होली पूरे राज्य में प्रसिद्ध होलियो में से एक है। उन्होंने बताया 27 फरवरी को होली रंग महोत्सव लोहाघाट में मुख्यमंत्री के सामने बिसंग की होली टीम प्रतिभाग करेगी तथा 28 फरवरी को हल्द्वानी में।
कहा होली को आगे बढ़ाने के लिए आज बिसंग क्षेत्र के बुजुर्ग, युवा व मात्र शक्ति अपना अमूल्य सहयोग दे रही है जिसके लिए वह सभी को धन्यवाद देते हैं। मालूम हो बिसंग की होली और ढोल वादक पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध है।
इस दौरान रघुवर दत्त मुरारी, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक,एडवोकेट नवीन मुरारी, दीपक फर्त्याल, मोहन फर्त्याल, नाथू करायत, ब्रजेश महरा, हरीश मुरारी ,अशोक फर्त्याल, ग्राम प्रधान राजू फर्त्याल ,मनीष फर्त्याल, रमेश देव, छतर सिंह ढेक, नवीन बोहरा,
भगवान फर्त्याल, खड़क सिंह ढेक, जगत सिंह महरा, गंगा दत्त मुरारी, त्रिलोक सिंह ,गिरीश करायत,नवीन देव, दीपक देव,छतर सिंह देव ,बलवंत गिरी, गिरीश फर्त्याल,सुषमा फर्त्याल ,कलावती फर्त्याल सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे
बिसंग होली रंग महोत्सव में होली गायन का बना रिकॉर्ड 700 से अधिक महिलाओं और पुरुषों ने खड़ी होली गायन किया

More Stories
नाबालिग के गर्भवती होने का मामला सामने आने पर हड़कंप, आरोपी युवक गिरफ्तार
विश्व पर्यावरण दिवस पर ककनई में वृक्षारोपण, छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा
चम्पावत में मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण, तीन दवाओं के नमूने लिए गए