चंपावत।
टनकपुर में आयोजित सरस कॉर्बेट महोत्सव में लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा।
18 से 24 फरवरी तक महोत्सव का आयोजन किया गया था जिसे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने वर्चुअली शुभारंभ किया था।
महोत्सव का उद्देश्य जनपद को विकास के पथ पर अग्रसर करना और शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देना था।
लेकिन उचित प्रचार प्रसार न होने और तमाम खामियों के चलते यह महोत्सव अपने उपदेश में सफल होता नहीं दिखा।
खासकर स्टार नाइट में साउंड सिस्टम कई बार खराब होने से जहां लोग गायको को दिक्कत हुई वहीं दर्शकों का भरपूर मनोरंजन नहीं हो पाया। इस दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी कार्यक्रम में मौजूद थे।
अंतिम सांस्कृतिक संध्या में स्टार कलाकार जस्सी गिल के कार्यक्रम में तो व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। करीबन तीन बार मंच में बिजली बंद होने के कारण स्टार नाइट में व्यवधान हुआ।
वहीं स्वयं सहायता समूह के लिए लगाए गए स्लॉट में भी उचित व्यवस्था नहीं थी लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा था। इन सब व्यवस्थाओं से स्थानीय लोगों में आक्रोश है उनका कहना है जिस कंपनी को इवेंट ऑर्गेनाइजर करने का ठेका दिया गया था उसके द्वारा व्यापक प्रचार प्रसार नहीं किया गया और ना ही उचित व्यवस्थाएं की गई।
इवेंट मैनेजर रॉबिन सोलंकी को जानकारी को लेकर फोन किया गया लेकिन उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया।
वहीं सीडीओ डॉक्टर जीएस खाती ने बताया कि कार्यक्रम में कुछ देर मंच में बिजली जाने से व्यवधान रहा । बाद में व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई।
सरस कॉर्बेट महोत्सव स्टार नाइट में अव्यवस्थाओं का बोलबाला, कार्यक्रम के दौरान तीन बार गुल हुई बिजली

More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष:पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बन रहे है जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी
केएमवीएन में गैर सरकारी निदेशक बने रोहित बिष्ट, भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी
टैक्सी चालक हत्या कांड: मुख्य आरोपी को उम्रकैद, तीन अभियुक्त बरी