June 7, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

होली रंग महोत्सव का भव्य शुभारंभ डैसली, पाटन पाटनी, कोलीढेक और नसखोला खतेड़ा की टीमों ने किया गायन

होली रंग महोत्सव का भव्य शुभारंभ डैसली, पाटन पाटनी, कोलीढेक और नसखोला खतेड़ा की टीमों ने किया गायन

पहले दिन राम सेवा समिति, डैसली, पाटन पाटनी, कोलीढेक और नसखोला खतेड़ा की टीमों ने किया गायन
… मुख्यमंत्री पुष्कर धामी कल शुक्रवार को होली रंग महोत्सव में करेंगे प्रतिभाग

चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट में 14वें होली रंग महोत्सव का रंगारंग आगाज हो गया है। श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित महोत्सव में विभिन्न क्षेत्रों के होल्यारों की टीम ने कई खड़ी होली के साथ झोड़ा गायन किया।
आज 26 फरवरी को रामलीला मैदान में श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता की अध्यक्षता में हुए होली रंग महोत्सव का शुभारंभ विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने किया। उन्होंने कहा कि रंग महोत्सव में विभिन्न होल्यारों की टीम और दर्शकों ने न केवल होली गायन के माध्यम से लोक परंपरा को नई ऊंचाई पर पहुंचाया है, बल्कि नशा मुक्ति का भी संदेश दिया है। दूसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होली रंग महोत्सव में मौजूद रहेंगे।
विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, नवीन मुरारी, प्रहलाद सिंह मेहता, विपिन वर्मा, डीडी पांडेय, भागीरथ भट्ट, गणेश खर्कवाल, विपिन वर्मा, प्रेम लाल शाह रहे। इस दौरान रामलीला कमेटी की होली ने शिव शंकर मन भाय रहे शिव शंकर हो…, जय बोलो यशोदा नंदन की… ने समा बांध दिया। इसके बाद डैसली गांव से पुष्पा बिष्ट और रेखा देउपा के निर्देशन में पहुंची टीम ने लक्ष्मण लागों बाण पवनसुत आज संजीवनी ला दीजो…, गोरी गंगा भागीरथी झोडा गायन किया। मां झूमाधुरी पाटन पाटनी भारती मेहरा और लता खर्कवाल के निर्देशन में आई टीम ने- तुम भजलो सिया रघुनंदन को…, राम रसिलो श्याम सुंदर सुंदर झोडे का गायन किया। कोलीढेक से अल्का ढेक, सुनीता ढेक के निर्देशन में आई टीम ने ओ सुमिरो सीताराम राम भज हरि भज राधे… और साली लक्षिमा लुघाट में मेला लागिर…, नसखोला खतेडा से नवीन सक्टा व दीपक जोशी के निर्देशन में पहुंची पुरुष होल्यारों की टीम ने- तुम मानो हो यमराज बलम के साथ चलेगी सावित्री…, भजो दशरथ नंदन जनकलली की मन मोहक प्रस्तुति दी।

होली आयोजक समिति ने होल्यारों की पुष्प वर्षा अबीर गुलाल टीका लगा कर स्वागत किया। संचालन नरेश राय ने किया। रामलीला मैदान में खड़ी होली रंग महोत्सव शामिल होल्यारों को बर्तन देकर सम्मानित किया। रुद्रपुर से खड़ी होली देखने पहुंचे हरीश दनाई, मंजू, लक्षिता, आयुष का पुष्प वर्षा कर होली महोत्सव समिति ने स्वागत किया गया।
होली रंग महोत्सव में ये लोग रहे मौजूदः
मुकेश शाह, गोविंद बोहरा, हरीश मेहता, कैलाश बगौली, राजू गडकोटी, विवेक ओली, दिनेश सुतेडी, टीका देव खर्कवाल, दीप जोशी, भैरव राय, सचिन जोशी, दीपक सुतेड़ी, सुषमा फर्त्याल, सुशीला बोहरा, सुधाकर खर्कवाल, किरन पुनेठा, सरोज पुनेठा, कविराज मौनी, आरडी चौथिया, भगवत पांडेय, बल्लू माहरा, आरएस देव, जगदीश शाह, प्रकाश राय, भुवन चौबे
भुवन बिष्ट, चंद्रशेखर बगौली, कीर्ति बगौली

आदि।

शेयर करे