पांच असहाय बच्चों को मिला ब्लॉक प्रमुख अंचला के आंचल का सहारा
चंपावत ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा की अनूठी पहल
बेटे के जन्मदिन पर असहाय पांच बच्चों की खोली आरडी
18 वर्ष की आयु पूरी होने पर बच्चों को मिलेगी 50 हजार की धनराशि
चंपावत। ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा ने एक अनूठी मिशाल पेश की है। जहां आज के दौर में बच्चों के जन्मदिन पर बड़े धूमधाम और खूब दिखावे का
प्रचलन समाज में चला है। जबकि दूसरी तरफ चंपावत ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख के पद पर आसीन अंचला बोहरा ने इन सब को दूर रखते हुए अपने बेटे युवराज के जन्मदिन पर पांच गरीब बच्चों की
अपने निजी संसाधनों से आरडी खोली है। जिससे कि आने वाले समय में उन बच्चों को कुछ मदद मिल सके। उनके इस नेक कार्य की बहुत लोग सराहना कर रहे हैं। बुधवार को ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा व पूर्व सैनिक राकेश बोहरा के सुपुत्र युवराज बोहरा का जन्मदिन था।
जन्मदिन को धूमधाम से मनाने की बजाय प्रमुख ने उसके जन्मदिन पर पांच गरीब बच्चों की मदद करना उचित समाप्त। उन्होंने बेटे के जन्मदिन पर अनाथ दीपांशु कुमार, रितिका चंद्र, प्रमोद सिंह, हिमांशु पावक की आरडी खोलकर उनकी मदद को हाथ बढ़ाया है।
उन्होंने बताया कि वह हर माह अपने स्तर से इन बच्चों को आरडी जमा करेंगी और 18 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद इन बच्चों को 50 हजार रुपए की एक मुश्त राशि मिल सकेगी। ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा के इस कार्य की सभी लोग सराहना कर रहे हैं। वैसे आज के दौर में जन्मदिन में एक बड़ी पार्टी और मोटा पैसा खर्च करने का प्रचलन सा बन गया है। लेकिन इन सबसे दूर बोहरा ने नई दिशा को चुना है। जो अन्य लोगों को जो कार्यक्रमों में फिजूल खर्ची करते हैं के उनके लिए भी प्रेरणा श्रोत है।

More Stories
नाबालिग के गर्भवती होने का मामला सामने आने पर हड़कंप, आरोपी युवक गिरफ्तार
विश्व पर्यावरण दिवस पर ककनई में वृक्षारोपण, छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा
चम्पावत में मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण, तीन दवाओं के नमूने लिए गए