चम्पावत में ‘ऑपरेशन स्माइल’ अभियान के तहत गुमशुदाओं की तलाश व पुनर्वास हेतु संयुक्त कार्यशाला आयोजित
संवाददाता/ चंपावत।
अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड, देहरादून* के आदेशानुसार गुमशुदा बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों की शीघ्र तलाश, पहचान एवं पुनर्वास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिनांक 18 फरवरी से आगामी 02 माह तक विशेष अभियान “*ऑपरेशन स्माइल*” संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पाव के निर्देशानुसार आज दिनांक 21 फ़रवरी को वंदना वर्मा, क्षेत्राधिकारी टनकपुर/चम्पावत की मौजूदगी में पुलिस लाइन चम्पावत के सभागार में विभिन्न विभागों — बाल विकास, समाज कल्याण, श्रम विभाग, बाल कल्याण समिति, भविष्य निधि विभाग, एएचटीयू तथा रीड्स संस्था बनबसा — के साथ संयुक्त रूप से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का उद्देश्य गुमशुदा व्यक्तियों की खोज, समन्वय एवं त्वरित पुनर्वास के लिए विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना रहा।
कार्यशाला के प्रमुख बिंदु:
1-गुमशुदाओं का डेटा अपडेट कर डीसीआरबी से मिलान करना
2-फोटो सहित पूर्ण विवरण ऑपरेशन स्माइल टीम को उपलब्ध कराना
3-गुमशुदाओं की बरामदगी में सभी विभागों का सहयोग
4-परिजनों से व्यक्तिगत/फोन पर सत्यापन
5-प्रदेश व सीमावर्ती राज्यों के अज्ञात शवों से अनिवार्य मिलान
6-सोशल मीडिया एवं आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग
7-अन्य जनपदों के गुमशुदाओं की तलाश में भी प्रयास
8-महिलाओं व बच्चों से संवेदनशील एवं नियमानुसार पूछताछ
9-बरामद बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करना
10-नियमानुसार परिजनों के सुपुर्दगी
11-किसी अपराध की पुष्टि होने पर कठोर वैधानिक कार्यवाही
चम्पावत पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी गुमशुदा व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं, जिससे शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

More Stories
बस हादसे में चालक की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, पुत्र से फोन पर की बात
बस हादसे में चालक की मौत पर डीएम ने जताया शोक, परिजनों से मिले
मार्ग से बाड़ीगाड़ में गिरने से दंत चिकित्सक की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम