April 18, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

सरस कॉर्बेट महोत्सव में श्वेता महारा के नृत्य इंदर आर्या और बेबी प्रियंका के गानों में थिरके दर्शक

झूमता टनकपुर, गूंजता मंच— श्वेता, इंदर और बेबी प्रियंका संग सुपरहिट रही सांस्कृतिक संध्या

*श्वेता महारा, इंदर आर्या और बेबी प्रियंका के संग सुरों से सराबोर हुई टनकपुर की शाम


संवाददाता टनकपुर।

चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026 के तीसरे दिन आयोजित सांस्कृतिक संध्या यादगार बन गई। लोक संस्कृति, आधुनिक संगीत और जनभागीदारी का अनूठा संगम इस स्टार नाइट में देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुप्रसिद्ध लोक कलाकार बेबी प्रियंका की सुमधुर प्रस्तुति से हुआ। उनके मंच पर आते ही दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कुमाऊँ की लोकप्रिय धुनों ने वातावरण को पारंपरिक रंगों से सराबोर कर दिया।

इसके पश्चात युवा और ऊर्जावान गायक इंदर आर्या ने अपनी जोशीली आवाज से समा बांध दिया।

“चूड़ी तेरा हाथ में”, “राइफल मेरी कानी मा” और “लुणा रोटी खून” जैसे सुपरहिट कुमाऊनी गीतों पर दर्शक अपनी सीटों पर नहीं टिक पाए और तालियों की गूंज से पूरा परिसर गूंजायमान हो उठा।

दोनों कलाकारों की प्रस्तुतियों ने कुमाऊँ की लोकधुनों को नए उत्साह के साथ मंच पर जीवंत कर दिया।

श्वेता महारा की धमाकेदार एंट्री ने पूरे कार्यक्रम स्थल में ऊर्जा की नई लहर दौड़ा दी। श्वेता ने कुमाऊनी के साथ-साथ हरियाणवी और भोजपुरी सुपरहिट गीतों की श्रृंखला प्रस्तुत कर कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। उनकी आकर्षक मंच उपस्थिति और जीवंत अदायगी ने हर आयु वर्ग के लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने उनके साथ ताल मिलाई और माहौल पूर्णतः उत्सवमय हो गया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान दर्शकों की भारी भीड़, लगातार बजती तालियां और मोबाइल की रोशनी ने चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026 के तीसरे दिन की स्टार नाइट को यादगार और ऐतिहासिक बना दिया, जहां उत्साह, ऊर्जा और संगीत का संगम देर रात तक पूरे टनकपुर को झंकृत करता रहा।

पारंपरिक परिधानों और स्थानीय बोली के गीतों ने दर्शकों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का कार्य किया। युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग और महिलाएं भी लोकसंगीत की इन धुनों पर थिरकते नजर आए।

शेयर करे