April 18, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

आई.टी.बी.पी. मैदान से शुरू हुई डाउन हिल साईक्लिंग, कमांडेंट और जिला पर्यटन अधिकारी ने दिखाई हरी झंडी

आई.टी.बी.पी. मैदान से शुरू हुई डाउन हिल साईक्लिंग, कमांडेंट और जिला पर्यटन अधिकारी ने दिखाई हरी झंडी
लोहाघाट।
छमानियां कैम्प लोहाघाट में स्थित आई०टी०बी०पी० 36वीं वाहिनी मैदान से आज 21 फरवरी को
सरस कार्बेट महोत्सव 2026 के अवसर पर आयोजित 90 किलोमीटर की डाउनहिल साइकिलिंग का शुभारंभ हो गया ।
साहसिक खेलो के अर्न्तगत डाउन हिल साइकिलिंग का आयोजन किया गया।
कमांडेंट, 36वीं वाहिनी संजय कुमार, द्वारा फ्लैग ऑफ करके डाउन हिल साइकिलिंग का शुभारम्भ किया । इस दौरान बताया गया कि साइकिलिंग में 15 आईटीबीपी के जवान और अन्य पांच युवा प्रतिभाग कर रहे हैं। जिसमें रियल एडवेंचर संस्था भी सहयोग प्रदान कर रही है।
कमांडेंट संजय कुमार ने बताया कि इस आयोजन का उद्धेश्य स्थानीय पर्यटन को बढावा देने के साथ ही टीम भावना एवं फिट इंडिया का संदेश स्थानीय जनता तक पहुंचाना है।
इस अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट, रियल एडवेंचर के प्रबंधक आशीष जोशी, जगदीश भट्ट एवं 36वीं वाहिनी के द्वितीय कमान बेगराज मीणा, सहायक सेनानीअनिल कुमार, मनमोहन सिंह, प्रिंस कुमार दत्ता, डॉ. फिलिप गंगटे, डॉ शुभम मोहनपुरिया, सूबेदार मेजर दिनेश बिष्ट, निरीक्षक गोपाल लाल वर्मा एवं वाहिनी के समस्त हिमवीर पदाधिकारी उपस्थित रहे।


शेयर करे