April 18, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस का पुतला दहन किया, AI समिट में देश की छवि खराब करने का आरोप

चंपावत।
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा युवा मोर्चा ने
कांग्रेस पार्टी का विरोध करते हुए पुतला दहन किया।

इस दौरान आरोप लगाया कि कांग्रेस द्वारा एआई समिट का विरोध कर देश की अंतरराष्ट्रीय छवि को धूमिल करने के प्रयास किया है
युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं मंडल पदाधिकारी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे।
कांग्रेस के इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये की कड़ी निंदा की और स्पष्ट किया कि राष्ट्र के विकास, तकनीकी प्रगति और वैश्विक मंच पर भारत की साख के साथ किसी भी प्रकार की राजनीति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर युवाओं ने कहा कि आज भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में विश्व में एक मजबूत पहचान बना रहा है, ऐसे में कांग्रेस द्वारा एआई समिट का विरोध करना दुर्भाग्यपूर्ण है और यह देश की प्रगति को बाधित करने वाला कदम है।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के साथ-साथ प्रदेश, जिला, मंडल स्तर के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ,जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी,प्रकाश पांडेय भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश महाराना, पूर्व जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुडिया मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिनवाल, मंडल महामंत्री नंदन तड़ागी,महेश भट्ट, मंडल उपाध्यक्ष आनंद अधिकारी , अनुसूचित मोर्चे के प्रदेश मंत्री सूरज प्रहरी,कुमार, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन नाथ, सभासद रोहित बिष्ट जी,युवा मोर्चा महामंत्री पारस महर, उपाध्यक्ष मनीष फर्त्याल, राहुल जोशी,
मंडल अध्यक्ष सौरव नयाल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अजय नरियाल , मंडल अध्यक्ष योगेश तिवारी,जिला मंत्री सूरज बोहरा , सूरज कुमार, मनोज अमखोलिया, हेम जोशी, शेखर सिंह, अंकित खर्कवाल, एवं भाजपा के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

शेयर करे