लोहाघाट। विकासखंड लोहाघाट के सैलपेडू में गोशाला में आग लगने एक भैंस दो बकरियों की मौत हो गई। इसके साथ ही एक बैल और एक भैंस आग से बुरी तरह झुलसे। अग्निकांड में लाखों का नुकसान की बात कही जा रही है घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम नीतू डांगर मौके पर पहुंची और नुकसान कहां आकलन किया।।
शनिवार शाम को करीब 4 बजे हयात सिंह, इंद्र सिंह और रजनी देवी की संयुक्त गोशाला में अचानक आग लग गई। घर से करीब 40 मीटर दूर होने के कारण लोगों को इसका पता बाद में चला। धुवां देखने के बाद गांव की भगवती देवी, रघुवर सिंह, शांति देवी, गीता देवी, आशा देवी, ग्राम प्रधान राधिका देवी, तारी सामंत, नीलू देवी आदि ने आग को बुझाने और मवेशियों को बाहर निकालने में मदद की।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंचल सिंह, गोविंद सामंत,ध्रुव सामंत,प्रेम सिंह, सुभाष जोशी, डूंगर सामंत आदि गांव वाली ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग उठाई। सूचना के बाद एसडीएम नीतू डांगर ने मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी मानको के अनुसार मुआवजे की बात कही।

More Stories
देवीधुरा की बग्वाल को वैश्विक पहचान दिलाने की कवायद
भारी बारिश के अलर्ट पर चंपावत में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
डॉ. जगदीश पंत ‘कुमुद’ बने उत्तराखंड भाषा संस्थान के सदस्य