October 27, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

टनकपुर के नायकगोठ में 146.86 लाख की लागत से बन रही गौशाला का डीएम ने किया निरीक्षण

Dukan Ad
Dukan Ad

146.86 लाख की लागत से टनकपुर के नायकगोठ में बन रही गौशाला का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण — मुख्यमंत्री की घोषणा को धरातल पर उतारने की दिशा में तेज़ी
संवाददाता/चंपावत।
मुख्यमंत्री धामी की घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और गुणवत्ता युक्त निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मनीष कुमार लगातार विकास कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं।

इसी क्रम में उन्होंने आज टनकपुर क्षेत्र के नायकगोठ में ₹146.86 लाख की लागत से नगर पालिका परिषद, टनकपुर द्वारा निर्मित की जा रही पंचमुखी गौशाला का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण स्थल पर पहुँचकर कार्य की गुणवत्ता, निर्माण सामग्री के उपयोग, श्रमिकों की उपस्थिति एवं कार्य की प्रगति स्थिति की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न किया जाए, तथा समस्त कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएँ।

निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, अधिशासी अधिकारी ऋषभ उनियाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

शेयर करे