September 4, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

किसानों के लिए बड़ी राहत : वर्ष 2022–23 की लंबित धनराशि जारी,एंटी-हेल नेट का कार्य होगा पूरा

Dukan Ad
Dukan Ad

किसानों के लिए बड़ी राहत : वर्ष 2022–23 की लंबित धनराशि जारी
संवाददाता/चंपावत।
जनपद के कृषकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है कि वित्तीय वर्ष 2022–23 के अंतर्गत उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत लंबित पड़ी धनराशि को निदेशालय स्तर से जारी कर दिया गया है। इससे लंबे समय से भुगतान की प्रतीक्षा कर रहे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

जिला उद्यान अधिकारी मोहित मल्ली ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन कृषकों के खेतों में एंटी-हेल नेट (Anti Hail Net) स्थापना का कार्य आंशिक रूप से पूर्ण हुआ था अथवा किसी कारणवश शेष रह गया था, उन सभी कार्यों को अब प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कुल स्वीकृत धनराशि का 50 प्रतिशत भाग जारी कर दिया गया है तथा शेष भुगतान कार्य की पूर्णता के साथ चरणबद्ध रूप से किया जाएगा। विभाग द्वारा संबंधित लाभार्थियों से समन्वय स्थापित कर कार्य में तेजी लाई जा रही है, ताकि इसी माह सभी लंबित कार्यों को पूर्ण कर लिया जाए।

जिला उद्यान अधिकारी ने यह भी बताया कि एंटी-हेल नेट व्यवस्था से ओलावृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदाओं से फसलों की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित होगी, जिससे किसानों की उपज सुरक्षित रहेगी और उनकी आय में स्थिरता आएगी।

शेयर करे