February 19, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

स्वाला डेंजर जॉन निर्माण कार्य की धीमी गति पर डीएम ने जताया रोष

निर्माण कार्य की धीमी गति पर जिलाधिकारी का रोष, त्वरित गति के निर्देश

स्वाला सड़क चौड़ीकरण कार्य का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर सख्त निर्देश
संवाददाता/चम्पावत ।
टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में स्वाला सड़क चौड़ीकरण एवं सुधार कार्यों की प्रगति का डीएम मनीष कुमार ने जायजा लिया। स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता, तकनीकी मानकों तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने मौके पर कार्य की वास्तविक स्थिति का गहन अवलोकन किया और निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य में तेजी लाई जाए तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण किया जाए।

अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्य में तकनीकी मानकों एवं सुरक्षा नियमों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता स्वीकार्य नहीं होगा।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यातायात व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के साथ-साथ सड़क पर आवागमन सुचारु बना रहे, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करे