*चम्पावत में विकास को नई रफ्तार: किमतोली–रौशाल मोटर मार्ग को उच्च स्तरीय वित्त समिति की स्वीकृति*
संवाददाता चंपावत/
सीएम पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में जनपद चम्पावत को आदर्श जनपद बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
लोहाघाट क्षेत्र के विकास को गति देते हुए व्यापक जनहित एवं स्थानीय मांग के दृष्टिगत 20 किलोमीटर लंबे किमतोली–रौशाल मोटर मार्ग को उच्च स्तरीय वित्त समिति से स्वीकृति प्रदान की गई है।
मुख्यमंत्री की घोषणा संख्या 143/2024 के अंतर्गत किमतोली से रौशाल मोटर मार्ग पर हॉटमिक्स कार्य कराया जाएगा। इस कार्य के लिए अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड, लोक निर्माण विभाग, लोहाघाट द्वारा ₹1218.96 लाख की अनुमानित लागत का आगणन तैयार किया गया है। इस परियोजना से 18 ग्राम/तोक प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे तथा लगभग 7,313 की आबादी को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।
यह सड़क मार्ग क्षेत्र में आम यातायात को सुगम बनाने के साथ-साथ नागरिक सुविधाओं के विस्तार, पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहन तथा स्थानीय आजीविका के नए अवसर सृजित करने में मील का पत्थर सिद्ध होगा। आदर्श चम्पावत की परिकल्पना को साकार करने हेतु सर्वांगीण एवं समावेशी विकास को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में यह एक सार्थक और दूरगामी पहल है।
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के चम्पावत में अवसंरचना विकास के इस सुदृढ़ प्रयास से लोहाघाट क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी।

More Stories
मां पूर्णागिरि मेले की तैयारियों को लेकर डीएम की व्यापक समीक्षा बैठक मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण
मां पूर्णागिरि मेले को सुरक्षित,सुव्यवस्थित संपन्न कराने को लेकर टैक्सी यूनियन के साथ हुई बैठक
बाहर से दवा न लिखने के डीएम के निर्देश के बाद जिला अस्पताल में 3 घंटे प्रभावित रही ओपीडी, ओपीडी में नहीं बैठे डॉक्टर