नगर पंचायत बनबसा में 13 फरवरी को लगेगा ‘बहुउद्देश्यीय शिविर’, होगा जनता की समस्याओं का समाधान
चंपावत। संवाददाता/
प्रदेश सरकार के ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारा’ अभियान को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से नगर पंचायत में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। *मुख्य विकास अधिकारी डॉ जीएस खाती की अध्यक्षता में यह शिविर 13 फरवरी 2026 को आयोजित होगा।*
*शिविर का विवरण:*
*स्थान: बनबसा- खटीमा हाईवे के किनारे, नैनीताल बैंक के सामने मैदान में*
*समय: प्रातः 9:30 बजे से*
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि इस विशेष शिविर का मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे आम जनमानस तक पहुँचाना और उनकी समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करना है। शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहाँ प्रमाण पत्र बनाने से लेकर अन्य विभागीय कार्यों का निष्पादन किया जाएगा।
अधिशासी अधिकारी ने नगर पंचायत क्षेत्र के समस्त नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे इस बहुउद्देश्यीय शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी व लाभ प्राप्त करें।

More Stories
जिला अस्पताल पहुंचे डीएम, इमरजेंसी और डायलिसिस सेंटर का लिया जायजा
बाटनागाड़ में मलबा हटाने के लिए जेसीबी तैनात, यातायात सुचारू
नदी का जलस्तर बढ़ने से दूसरी ओर फंसे तीन ग्रामीण, SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू