February 12, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात: तामली में 5 किमी मार्ग में लगेगी इंटरलॉकिंग टाइल्स

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बड़ी सौगात: तामली में 5 किमी मार्ग में लगेगी इंटरलॉकिंग टाइल्स

चंपावत। संवाददाता चंपावत/
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत के समग्र विकास हेतु की गई घोषणाओं पर तीव्र गति से अमल किया जा रहा है। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अंतर्गत ग्राम सभा तामली को एक महत्वपूर्ण विकास सौगात प्राप्त हुई है।

सीएम धामी ने तामली ग्राम सभा के लगभग 5 किलोमीटर लंबे आंतरिक मार्गों पर इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने की घोषणा की है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि यह कार्य सीमावर्ती क्षेत्र तामली की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

इंटरलॉकिंग टाइल्स लगने से गांव के मार्गों में वर्षा ऋतु के दौरान जलभराव एवं कीचड़ की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी, साथ ही ग्रामीणों, विद्यार्थियों एवं राहगीरों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु शासन स्तर पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इस हेतु वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति शीघ्र प्राप्त होने की अपेक्षा है। स्वीकृति प्राप्त होते ही कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

शेयर करे

You may have missed