पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर BJP का समर्पण दिवस
चंपावत। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में बुधवार को जनसंघ के संस्थापक सदस्य व एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया।
इस दौरान आयोजित गोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने किया जीवन दर्शन पर प्रकाश मुख्य वक्ता दर्जा राज्यमंत्री श्याम नारायण पांडेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुभाष बगौली, प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा व वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश जोशी ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उनका जीवन दार्शनिक चिंतन, एकात्म मानववाद व अंत्योदय पर केंद्रित रहा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में उन्होंने सदैव राष्ट्र व समाज हित में कार्य किया।
कार्यक्रम का संचालन संयोजक गौरव पांडेय ने किया। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर पांडेय, हिमेश कलखुड़िया, मंडल अध्यक्ष चंपावत नगर सुनील पुनेठा, चंपावत ग्रामीण प्रकाश बिनवाल, जिला पदाधिकारी प्रकाश पांडेय, कैलाश अधिकारी, विकास साह, मोर्चा जिलाध्यक्ष सूरज कुमार, पवन नाथ सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भाजपा ने समर्पण दिवस के रूप में मनाया

More Stories
जिला अस्पताल में दवा की उपलब्धता जांचने के लिए डीएम मरीज की पर्ची लेकर स्वयं लाइन में खड़े हो गए, बाहर से दवा लिखने पर होगी कार्रवाई
7 साल बाद लौटा बेटा, पुलिस ने लौटाई परिवार की मुस्कान
जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा 27 शिकायतों का हुआ निस्तारण, डीएम ने कहा योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचे