चंपावत जिला अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, सफाई-सुविधाओं पर जताई नाराजगी
… बाहर से दवाई नहीं लिखने के दिए निर्देश
… पानी की समस्या का किया समाधान
चंपावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बुधवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने इसे तत्काल दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए।
अस्पताल कर्मचारियों ने पानी की कमी की शिकायत की, जिस पर डीएम ने जल संस्थान को खराब पड़े समर सेबल को शीघ्र ठीक करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने दवाओं की उपलब्धता जांचने के लिए स्वयं एक मरीज की पर्ची लेकर लाइन में खड़े हो गए और यह देखा कि मरीजों को निर्धारित दवाएं मिल रही हैं या नहीं। उन्होंने चेतावनी दी कि कोई भी डॉक्टर दवा बाहर से नहीं लिखेगा। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल को अनटाईड फंड से 5 लाख रुपये प्रदान किए गए हैं, जिनका उपयोग दवाओं की कमी दूर करने में किया जा सकेगा।
प्रभारी पीएमएस डॉ. प्रदीप बिष्ट ने बताया कि समरसेबल को ठीक करने के डीएम से संस्तुति मिल गई है।
साथ ही डॉक्टरों को बाहर से दवा न लिखने के लिए पत्र जारी कर दिया गया है। उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
अतिवृष्टि से प्रभावित नौ परिवारों को छह-छह हजार की राहत राशि
ऑपरेशन कालनेमी के तहत साधु के भेष में घूम रहे आठ संदिग्धों का चालान
देवीधुरा की बग्वाल को वैश्विक पहचान दिलाने की कवायद