खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी 5 नमूने लैब
चंपावत, 11 फरवरी। शुद्ध खाद्य सामग्री सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष निरीक्षण अभियान तेज कर दिया।
वरिष्ठ अधिकारी योगिता तिवारी की अगुवाई में चंपावत नगर के जनरल स्टोर्स व बेकरी दुकानों का औचक छापा मारा गया।निरीक्षण में स्वच्छता, भंडारण, लेबलिंग व एक्सपायरी डेट की कड़ी जांच हुई। विभिन्न दालों के 5 नमूने एकत्र कर लैब भेजे गए।
रिपोर्ट आने पर मिलावट पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी।त्योहारों को देखते हुए व्यापारियों को साफ-सफाई, गुणवत्ता मानक व कालातीत सामान हटाने के सख्त निर्देश दिए गए। FSSAI लाइसेंस अनिवार्य करारते हुए केवल लाइसेंसी फर्मों से बिल सहित खरीदारी का आदेश हुआ।
अभियान में सहायक अधिकारी दिनेश फर्त्याल भी शामिल रहे।

More Stories
बस हादसे में चालक की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, पुत्र से फोन पर की बात
बस हादसे में चालक की मौत पर डीएम ने जताया शोक, परिजनों से मिले
मार्ग से बाड़ीगाड़ में गिरने से दंत चिकित्सक की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम