जन-जन के द्वार शिविर में 328 लाभार्थी, 57 शिकायतें मौके पर निस्तारित
चंपावत, 11 फरवरी। ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत गौरलचौड़ मैदान में बहुउद्देश्यीय जनसेवा शिविर लगा। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने अध्यक्षता की।
642 नागरिकों ने भाग लिया। 328 को मौके पर लाभ मिला, 21 प्रमाण पत्र जारी हुए। 73 शिकायतों में 57 का तत्काल निस्तारण हुआ।
बाकी प्राथमिकता से हल करने के आदेश।कलावती देवी की परिवार पेंशन, मोती देवी की दिव्यांग पेंशन, रमेश रावत की किसान पेंशन, जगदीश प्रहरी व अनिल सिंह को सीएम सहायता कोरम।
गीता तिवारी व मधु देवी की e-KYC, फिरोजा खातून समेत चार महिलाओं के राशन कार्ड, हीरा बल्लभ की पेयजल समस्या हल। बसंती देवी का आधार सुधार व निर्मला का जन्म प्रमाण पत्र भी जारी।
डीएम ने स्टॉलों का निरीक्षण कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। समाज कल्याण, पूर्ति व कृषि विभाग को स्थलीय जांच के आदेश। बोले- योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
शिविर में दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, नगर अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, सीडीओ जीएस खाती, उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या, मंडल अध्यक्ष भाजपा सुनील पुनेठा, मुकेश महाराना,कैलाश अधिकारी, सूरज प्रहरी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा 27 शिकायतों का हुआ निस्तारण, डीएम ने कहा योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचे

More Stories
राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफाई और मलबा हटाने का अभियान तेज, सुरक्षित यातायात पर फोकस
जनकांडे पटवारी चौकी दोबारा संचालित करने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन
पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका