7 साल बाद लौटा बेटा, पुलिस ने लौटाई परिवार की मुस्कान
चंपावत, 11 फरवरी।
‘ऑपरेशन स्माइल’के तहत चंपावत पुलिस ने कमाल कर दिखाया। 7 साल से लापता 21 वर्षीय निर्मल सिंह सामंत को गुजरात से सकुशल ढूंढकर परिजनों को सौंप दिया।
निर्मल, नर्सों गांव (पंचेश्वर) के स्व. नाथ सिंह के बेटे हैं, हाल लोहाघाट के सैरीगैर में रहते थे।
7 साल पूर्व बिना बताए गायब हो गए थे। एसपी अजय गणपति के निर्देश पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार व AHTU प्रभारी इंद्रजीत सिंह की टीम ने गुजरात तक सुराग जोड़े।
अथक प्रयासों से मेहनत रंग लाई। युवक को लोहाघाट लाकर परिजनों को सौंपा। भावुक परिवार ने पुलिस की तारीफ की।टीम में ये शामिल: निरीक्षक अशोक कुमार (लोहाघाट), इंद्रजीत सिंह (AHTU), उपनिरीक्षक हरीश प्रसाद (बाराकोट), एएसआई लाल सिंह अधिकारी, कांस्टेबल चंदन सिंह शामिल रहे।

More Stories
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भाजपा ने समर्पण दिवस के रूप में मनाया
जिला अस्पताल में दवा की उपलब्धता जांचने के लिए डीएम मरीज की पर्ची लेकर स्वयं लाइन में खड़े हो गए, बाहर से दवा लिखने पर होगी कार्रवाई
जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा 27 शिकायतों का हुआ निस्तारण, डीएम ने कहा योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचे