June 4, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

स्कूल बस समेत दो वाहन सीज, सड़क सुरक्षा अभियान के तहत 215 चालान

सड़क सुरक्षा अभियान में 215 चालान, स्कूल बस समेत दो वाहन सीज
चंपावत, 11 फरवरी। सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर परिवहन विभाग ने दो दिवसीय सघन चेकिंग अभियान चलाया।
संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) मनोज बगोरिया के नेतृत्व में चंपावत, लोहाघाट, बाराकोट, घाट व पनार क्षेत्रों में वाहनों की कड़ी जांच की गई।अभियान में कुल 215 वाहनों के चालान काटे गए।
दो वाहन सीज हुए, जबकि 21 चालकों के दस्तावेज जब्त कर लिए गए। उल्लंघनों में हेलमेट न पहनना (130), सीट बेल्ट न बांधना (50), बिना बीमा (13), बिना टैक्स (10), ओवरस्पीडिंग (8), बिना फिटनेस (5), बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र (6), ओवरलोडिंग (4), ट्रिपल राइडिंग (4) व मोबाइल चलाते वाहन चलाना (2) प्रमुख रहे।चंपावत में एक नामी स्कूल बस बिना फिटनेस, टैक्स, परमिट व बीमा के बच्चों को ले जाते पकड़ी गई। सुरक्षा में लापरवाही पर भारी जुर्माना लगाकर बस को कोतवाली में सीज कर दिया गया।
लोहाघाट में रात की चेकिंग में नशे के आलम में वाहन चलाने वाले चालक को पकड़कर वाहन सीज किया गया।एआरएम लोहाघाट धीरज वर्मा के साथ संयुक्त अभियान में टैक्सी ओवरलोडिंग पर कार्रवाई हुई।
वहीं, पिथौरागढ़ के एआरटीओ (प्रवर्तन) शिवांश कांडपाल के सहयोग से घाट-पनार में चेकिंग में एक यूटीसी बस का चालान किया गया।विभाग ने अपील की कि हेलमेट-सीट बेल्ट लगाएं, दस्तावेज अपडेट रखें और नशे में वाहन न चलाएं। यह सामूहिक जिम्मेदारी है। अभियान में आनंद सिंह बिष्ट, महेंद्र पाल, किशन कुमार आर्या व नीरज कुमार शामिल रहे।

शेयर करे