February 11, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

डिप्लोमा इंजीनियर्स का हल्लाबोल दोहराईं 27 सूत्री मांगें, सिंचाई परिसर में जोरदार प्रदर्शन

डिप्लोमा इंजीनियर्स का हल्ला बोल दोहराईं 27 सूत्री मांगें, सिंचाई परिसर में जोरदार प्रदर्शन

चम्पावत। उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान पर जिले के विभिन्न विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर्स ने सिंचाई विभाग परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी 27 सूत्री मांगों को दोहराते हुए सरकार पर लंबे समय से मांगें न मानने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान आयोजित बैठक में आंदोलन के द्वितीय चरण की रूपरेखा भी तय की गई।

बैठक की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष इं. गोपल राम कालाकोटी ने की, जबकि संचालन जनपद सचिव इं. किशोर सिंह राठौर ने किया। शुरुआत में जनपद सचिव ने 27 सूत्री मांग पत्र का वाचन किया और आंदोलन के कारणों पर विस्तार से प्रकाश डाला। सदस्यों ने अपनी बात रखते हुए सरकार के रवैये पर रोष जताया।

**प्रमुख मांगें**
– कनिष्ठ अभियंताओं की लंबे समय से चली आ रही वेतन विसंगति दूर करना।
– डिप्लोमा इंजीनियर्स को पूर्ण सेवाकाल में कम से कम तीन प्रमोशन या पूर्व की तरह एसीपी के रूप में 10 वर्ष बाद 5400 ग्रेड पे, 16 वर्ष बाद 6600 ग्रेड पे तथा 26 वर्ष बाद 8700 ग्रेड पे।
– एक जनवरी 2014 के बाद नियुक्त कनिष्ठ अभियंताओं को 10 वर्ष सेवा पूरी होने पर पहला एमएसीपी के रूप में 5400 ग्रेड पे।

संगठन का कहना है कि मांगें लंबे समय से अनसुलझी हैं, इसलिए आंदोलन का दूसरा चरण शुरू किया गया है।

**उपस्थित प्रमुख सदस्य**
इं. प्रशांत वर्मा (केन्द्रीय समन्वयक, चम्पावत), इं. प्रबुद्ध शर्मा (मंडल अध्यक्ष सिंचाई विभाग कुमाऊं), इं. संदीप कुमार (मंडल सचिव कुमाऊं), इं. परमानंद पुनेठा (शाखा अध्यक्ष चम्पावत), इं. दीपा पांडे (शाखा अध्यक्ष लोहाघाट), इं. मनोज कुमार ओली, इं. आरडी भट्ट, इं. हरीश भदौला, इं. देवेश कुमार, इं. कुसुम पंगरिया, इं. दीपिका मेहता, इं. सविता बिष्ट, इं. विमल भट्ट, इं. दिव्याशु सिंह, इं. नीरज सिंह, इं. चंदन भारद्वाज, इं. नीरज पुजारी, इं. प्रेम प्रकाश, इं. जयदीप भंडारी, इं. धीरेंद्र खर्कवाल आदि ।

शेयर करे