जिला पंचायत की दूसरी बैठक, विकास योजनाओं में तेजी व पारदर्शिता पर DM का जोर
चंपावत। जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी की अध्यक्षता में दूसरी बैठक हुई। बैठक में विकास कार्यों को गति देने, पारदर्शिता और जनसहभागिता पर बल दिया गया।
अध्यक्ष ने सीएम पुष्कर सिंह धामी की ‘आदर्श चंपावत’ परिकल्पना को साकार करने का आह्वान किया। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनप्रतिनिधियों को योजनाओं की जानकारी देने, शिक्षा-स्वास्थ्य में सुधार तथा जल स्रोतों के संरक्षण के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती ने विभागवार प्रगति बताई और ‘मेरी योजना पुस्तक’ की जानकारी दी। अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने के आदेश दिए गए। जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी सहित सदस्य व अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
देवीधुरा की बग्वाल को वैश्विक पहचान दिलाने की कवायद
भारी बारिश के अलर्ट पर चंपावत में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
डॉ. जगदीश पंत ‘कुमुद’ बने उत्तराखंड भाषा संस्थान के सदस्य