नागनाथ-हिंगला देवी मंदिरों में DM ने बांटी संस्कृति किट, नशा मुक्ति को जोड़ा आस्था से
चंपावत। 10 फरवरी को जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में ‘संस्कृति संवर्धन’ और ‘नशा मुक्त देवभूमि’ अभियान के तहत नागनाथ व हिंगला देवी मंदिरों में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने संस्कृति संवर्धन किट वितरित कीं।DM ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों से नशा मुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचेगा, जो युवाओं को नशे से दूर रखेगा। किट में धार्मिक पुस्तकें, पारंपरिक वाद्ययंत्र और जागरूकता सामग्री शामिल हैं।महंत शंकर नाथ रावल, स्वामी अशोक गिरी, दर्जा राज्यमंत्री श्याम नारायण पांडेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास साह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा सहित जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने पहल की सराहना की।
नागनाथ-हिंगला देवी मंदिरों में DM ने बांटी संस्कृति किट, नशा मुक्ति को जोड़ा आस्था से

More Stories
सेंट फ्रांसिस के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक से किया मोबाइल-सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों पर जागरूक
नियम तोड़ने वाले दो मेडिकल स्टोर सील, दस्तावेज न देने पर लाइसेंस रद्द होगा
जिला पंचायत की दूसरी बैठक, विकास योजनाओं में तेजी व पारदर्शिता पर DM का जोर