सेंट फ्रांसिस के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से किया मोबाइल-सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों पर जागरूक
10 फरवरी 2026: सेवा (सेवा एवं विकास) के तहत सेंट फ्रांसिस स्कूल के कक्षा 9वीं एवं 11वीं के छात्रों ने आज शहर के विभिन्न चौराहों पर मोबाइल फोन एवं सोशल मीडिया के दैनिक जीवन पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के खिलाफ नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए।
इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों ने लोगों को जागरूक किया कि मोबाइल आज हर क्षेत्र में आवश्यक है, लेकिन इसका उपयोग समझदारी से करना चाहिए।
साथ ही, असली संपत्ति परिवार और स्वास्थ्य है, जिसका विशेष ध्यान रखना आवश्यक है।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक पीतांबर भट्ट, भूपेंद्र सिंह, पंकज बिष्ट, सागर पांडेय, बरखा कपूर तथा वरिष्ठ शिक्षिकाओं ममता पांडेय और रेनू जोशी ने किया। स्कूल प्रशासन ने इस पहल से छात्रों में सामाजिक जागरूकता बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
सेंट फ्रांसिस के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक से किया मोबाइल-सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों पर जागरूक

More Stories
बस हादसे में चालक की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, पुत्र से फोन पर की बात
बस हादसे में चालक की मौत पर डीएम ने जताया शोक, परिजनों से मिले
मार्ग से बाड़ीगाड़ में गिरने से दंत चिकित्सक की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम