नियम तोड़ने वाले मेडिकल स्टोर सील, दस्तावेज न देने पर लाइसेंस रद्द
चंपावत। लोहाघाट व बाराकोट में मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। ड्रग निरीक्षक हर्षिता ने दो दुकानों को सील कर दिया।
इन स्टोर मालिकों को एक सप्ताह में दस्तावेज जमा करने का अल्टीमेटम दिया गया है। ऐसा न करने पर लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई होगी।
बाराकोट के एक स्टोर पर BAMS डॉक्टर संचालन कर रहा था, फार्मासिस्ट नहीं था।
पिछले निरीक्षण में भी खामियां बताई गईं, लेकिन सुधार नहीं हुआ।दूसरे स्टोर में जेनरिक व ब्रांडेड दवाएं दोनों मिलीं। दोनों जगह CCTV भी नहीं था। लोहाघाट के 7 में 1 व बाराकोट के 3 में 2 स्टोर बंद पाए गए।
नियम तोड़ने वाले दो मेडिकल स्टोर सील, दस्तावेज न देने पर लाइसेंस रद्द होगा

More Stories
राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफाई और मलबा हटाने का अभियान तेज, सुरक्षित यातायात पर फोकस
जनकांडे पटवारी चौकी दोबारा संचालित करने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन
पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका