100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण, सीएमओ ने दिलाई शपथ।
चंपावत। जिला क्षय चिकित्सालय में मंगलवार को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय विशेष अभियान को लेकर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने की।सीएमओ ने आशा कार्यकर्ताओं, फैसिलिटेटरों, बीपीएम, सीएचओ व टीबी कर्मियों को अभियान की रूपरेखा समझाई। उन्होंने जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन व सामुदायिक सहभागिता पर बल देते हुए चंपावत को टीबी मुक्त बनाने की शपथ भी दिलाई।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के कंसल्टेंट डॉ. यतिन मल्होत्रा ने टीबी मुक्त पंचायत की अवधारणा पर प्रकाश डाला। इस दौरान डॉ. विनय यादव, डॉ. तनुजा पंत, गौरव पाण्डेय, प्रियंका पंत सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

More Stories
अतिवृष्टि से प्रभावित नौ परिवारों को छह-छह हजार की राहत राशि
ऑपरेशन कालनेमी के तहत साधु के भेष में घूम रहे आठ संदिग्धों का चालान
देवीधुरा की बग्वाल को वैश्विक पहचान दिलाने की कवायद