July 21, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

जनता मिलन में विधवा की पुकार पर डीएम ने, राशन कार्ड-किसान पेंशन-आवास पर तत्काल कार्यवाही के आदेश दिए

जनता मिलन में विधवा की पुकार पर डीएम ने, राशन कार्ड-किसान पेंशन-आवास पर तत्काल कार्यवाही के आदेश दिए
चंपावत। जिला सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में ढकना निवासी सुमन ने अपनी विधवा बहन रीता महराना की व्यथा सुनाई।
रीता 20 वर्ष पूर्व विधवा हो गईं और तब से मायके में रह रही हैं, जबकि ससुराल मौनकांडा डसया है। राशन कार्ड न होने से गुजारा मुश्किल हो गया है, जिस पर भावुक होकर वह रो पड़ीं।
DM ने फौरन जिला पूर्ति अधिकारी को राशन कार्ड बनाने, किसान पेंशन योजना का लाभ दिलाने तथा आवास निर्माण हेतु त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस संवेदनशील कदम पर दोनों बहनों ने जिलाधिकारी का धन्यवाद किया। सुमन बोलीं, “मैं तो सिर्फ राशन कार्ड के लिए आई थी, लेकिन जिलाधिकारी ने किसान पेंशन व आवास की व्यवस्था के भी आदेश दे दिए।”

शेयर करे