कांग्रेस का माघ खिचड़ी भोज, 700 से ज्यादा लोगों ने लिया प्रसाद
चम्पावत, 9 फरवरी 2026: जिला मुख्यालय के गांधी चौराहे पर कांग्रेस ने सोमवार को माघ खिचड़ी भोज का आयोजन किया। 700 से अधिक लोगों ने इसमें हिस्सा लेकर प्रसाद ग्रहण किया।जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने बताया कि माघ के पवित्र मास में धार्मिक सौहार्द व भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए यह कार्यक्रम किया गया। इस दौरान पूर्व दर्जा मंत्री निर्मला गहतोड़ी, नरेश जोशी, दिग्विजय कार्की, पवन पांडे, नानू बोहरा, प्रमोद बड़ेला, नीरज वर्मा, नीरज जोशी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम में लोगों ने भाईचारे की मिसाल कायम करते हुए उत्साह से हिस्सा लिया।

More Stories
जर्जर पंचायत भवनों के निर्माण की मांग, ग्राम प्रधान ने पंचायती राज मंत्री को भेजा पत्र
टिपनटॉप में कार-कैंटर की आमने-सामने टक्कर, दो घायल रेफर
घाट-पनार मार्ग हादसे में मृतक के परिजनों को चार लाख की सहायता