June 4, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

हनुमानचट्टी के पास पैदल रास्ते पर व्यक्ति का शव बरामद, श्रद्धालु था या अन्य- साफ नहीं

हनुमानचट्टी के पास पैदल रास्ते पर व्यक्ति का शव बरामद, श्रद्धालु था या अन्य- साफ नहीं
चम्पावत/पूर्णागिरि धाम, 8 फरवरी 2026:
मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में हनुमानचट्टी के पास पैदल शॉर्टकट रास्ते पर आज एक व्यक्ति का मृत देह मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है और यह स्पष्ट नहीं कि मृतक श्रद्धालु था या कोई अन्य। पुलिस ने पंचनामा भर लिया है तथा आगे की कार्रवाई जारी है।
जानकारी के अनुसार, आज सुबह हनुमानचट्टी के पास पैदल रास्ते पर कुछ राहगीरों ने शव देखा और टनकपुर कोतवाली को सूचना दी। भैरव मंदिर चौकी प्रभारी एएसआई मोहन चंद्र भट्ट के नेतृत्व में कांस्टेबल दिनेश कुमार व संजीव कुमार मौके पर पहुंचे।
एसडीआरएफ की टीम ने शव को रास्ते से निकाला।प्रारंभिक जांच में शव करीब दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक के दाहिने हाथ पर ‘नन्हे’ नाम का टैटू मिला है। पुलिस रास्ते से गिरने की आशंका जता रही है। टनकपुर कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि शिनाख्त के प्रयास जारी हैं और पोस्टमार्टम के बाद कारण स्पष्ट होगा।

शेयर करे