मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, 12 फरवरी से कार्य बहिष्कार की चेतावनी
, चंपावत/टनकपुर
उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने कर्मचारियों की समस्याओं की अनदेखी पर नाराजगी जताते हुए 12 फरवरी से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। डिपो कार्यालय में हुई बैठक में नियमित ड्यूटी न मिलना, कर्मचारियों का शोषण, बसों की खराब स्थिति, वर्कशॉप में उपकरण व मोबिल ऑयल की कमी जैसे मुद्दों पर असंतोष व्यक्त किया गया।यूनियन नेताओं ने निगम प्रबंधन पर शोषण का आरोप लगाया। उन्होंने सहायक महाप्रबंधक कार्यालय द्वारा हरीश जोशी, नीरज सिंह व रवि शर्मा के स्थानांतरण तथा विनोद पाठक के निलंबन को इसके उदाहरण बताया। टनकपुर मंडल में भ्रष्टाचार व अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न के भी आरोप लगाए गए।बैठक में तय हुआ कि 7 फरवरी को यूनियन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराएगा। साथ ही चालक विनोद पाठक का निलंबन तत्काल वापस लेने की मांग की गई। बैठक में प्रवीण जोशी, हरीश जोशी, शेर सिंह बिष्ट, रवि शर्मा, विनोद पाठक, विकास बहादुर, धीरज फर्त्याल आदि मौजूद रहे।

More Stories
जिला अस्पताल पहुंचे डीएम, इमरजेंसी और डायलिसिस सेंटर का लिया जायजा
बाटनागाड़ में मलबा हटाने के लिए जेसीबी तैनात, यातायात सुचारू
नदी का जलस्तर बढ़ने से दूसरी ओर फंसे तीन ग्रामीण, SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू