डीएलआरसी बैठक में योजनाओं की समीक्षा, एसबीआई को प्रदर्शन सुधारने की नसीहत
चंपावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा एवं परामर्श समिति (DLRC) की बैठक हुई। बैठक में जिले में चल रही विभिन्न बैंकिंग योजनाओं, ऋण वितरण, वित्तीय समावेशन एवं सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने स्वरोजगार, कृषि, लघु उद्योग, महिला समूहों व विभिन्न स्वयंरोजगार योजनाओं में ऋण वितरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए बैंकों को निर्देश दिया कि पात्र लाभार्थियों को
समयबद्ध तरीके से योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा अंतिम पंक्ति तक बैठे व्यक्ति तक बैंकिंग सेवाएं और वित्तीय सहायता पहुंचाने की है।बैठक में किसान क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता समूहों के बैंक लिंकेज, स्वरोजगार योजनाओं तथा अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा की गई। डीएम ने बैंकों को लक्ष्य के अनुरूप ऋण वितरण सुनिश्चित करने व लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि बैंक अधिकारी संबंधित विभागों के साथ समन्वय बढ़ाकर स्वरोजगार योजनाओं को बढ़ावा दें, ताकि जिले में रोजगार के अवसर बढ़ सकें। ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता शिविरों के माध्यम से लोगों को बैंकिंग सेवाओं के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों को ऋण प्रवाह में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं में एसबीआई का प्रदर्शन अपेक्षा से कम है, जिसे तत्काल बेहतर किया जाना जरूरी है।
अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) अमर सिंह ग्वाल ने जिले की वार्षिक ऋण योजना, सीडी रेशियो तथा विभिन्न योजनाओं की बैंकवार प्रगति का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि सरकारी योजनाओं के अंतर्गत बैंकों द्वारा ऋण वितरण में निरंतर प्रगति की जा रही है।
जिलाधिकारी ने सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया कि वे सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को प्राथमिकता दें और किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न होने दें। विभागीय अधिकारियों को भी बैंक से जुड़े प्रकरणों में समय पर संस्तुतियां भेजने के निर्देश दिए गए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड स्वाति कार्की, विभिन्न विभागों के अधिकारी और बैंक शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।
डीएलआरसी बैठक में योजनाओं की समीक्षा, एसबीआई को प्रदर्शन सुधारने की नसीहत

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार