September 7, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

चंपावत जिला पत्रकार संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ,डॉ. मदन महर ने दिलाई शपथ

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत जिला पत्रकार संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
एडीएम कृष्ण नाथ गोस्वामी,डॉ. मदन महर व विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने पत्रकारिता की विश्वसनीयता पर दिया जोर
चंपावत। जिला पत्रकार संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समारोहपूर्वक शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री गिरीश सिंह बिष्ट,सतीश जोशी ने किया।
मुख्य अतिथि एडीएम डॉ. मदन महर, विशिष्ट अतिथि अपर जिलाधिकारी केएन गोस्वामी व विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। डॉ. महर ने जिला अध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली, जिला महामंत्री गिरीश बिष्ट,
वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी व देवेंद्र देवा, उपाध्यक्ष भगवान राम, सचिव शुभम गौड़ व कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इससे पूर्व पत्रकारों ने अतिथियों का भावपूर्ण स्वागत किया।डॉ. महर ने संबोधन में पत्रकारिता के अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन में पत्रकारों की लेखनी पर शासन का भरोसा था।
इससे कई आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरियां मिलीं। उन्होंने पत्रकारों से जनता की आवाज बनने व कार्य-व्यवहार में विश्वसनीयता बनाए रखने का आह्वान किया।अपर जिलाधिकारी गोस्वामी ने कहा कि चंपावत के पत्रकारों की सोच व लेखनी में चिंतन-मनन की धार है, जो जिले को नई पहचान दे रही है। जल्द चंपावत मॉडल जिला बनेगा, जो हिमालयी राज्यों को नई दिशा देगा।विधायक प्रतिनिधि तिवारी ने मुख्यमंत्री की ओर से बधाई दी।
उन्होंने कहा कि शीघ्र पत्रकारों से संवाद होगा, जिससे जिले को नया स्वरूप मिलेगा। प्रेस क्लब स्थापना की पहल का जिक्र करते हुए उत्तरायणी क्विटिक मेले में आमंत्रित किया।अध्यक्ष ओली ने आभार जताते हुए कहा कि पत्रकार एकजुट होकर दायित्व निभाएंगे व संगठन को नई दिशा देंगे। महासचिव गिरीश बिष्ट ने भावी कार्ययोजना बताई।
वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पाण्डेय, मोहन राजपूत व चंद्रशेखर जोशी ने पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने पर बल दिया।रुद्रपुर से मोहन राजपूत, टनकपुर के राजेश देउपा, डॉ. महेश ढेक, मनदीप ढेंक व महेश चौडाकोटी को सम्मानित किया गया। पंकज पाठक सहित सभी पत्रकारों ने भाग लिया।

शेयर करे