**बाराकोट के रेघाड़ी में वन विभाग ने लगाया पिंजरा**
**गुलदार की बढ़ती दस्तक से खौफजदा हैं ग्रामीण**
**चम्पावत/बाराकोट, 3 फरवरी 2026:** बाराकोट ब्लॉक के रेघाड़ी क्षेत्र में गुलदार की बार-बार दस्तक से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने आज गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया।
पिछले कुछ दिनों से गुलदार ने क्षेत्र में छह बकरियां मार डालीं, कई मवेशियों पर हमला किया तथा ग्रामीणों को निशाना बनाया। कल ड्यूटी पर जा रहे स्वास्थ्य कर्मियों पर उसके हमले में वे बाल-बाल बच गए, जिससे दहशत और बढ़ गई। वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश राय ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए निशाना साधा था।
आज वन क्षेत्राधिकारी राजेश जोशी के निर्देश पर वन दरोगा प्रकाश गिरी गोस्वामी, नंदाबल्लभ भट्ट, रमेश चंद्र त्रिवेदी, दीवान सिंह, केशव दत्त पांडे, जगदीश चंद्र तथा ग्रामीणों ने मिलकर पिंजरा लगाया। वन कर्मियों ने आसपास के गांवों में जागरूकता अभियान भी चलाया।
**ग्रामीणों से एहतियात बरतने की अपील:**
– बहुत सुबह या देर शाम विशेष सावधानी बरतें।
– रात में अकेले न निकलें।
– मवेशियों को सुरक्षित रखें।
– संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करें।

More Stories
केएमवीएन में गैर सरकारी निदेशक बने रोहित बिष्ट, भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी
टैक्सी चालक हत्या कांड: मुख्य आरोपी को उम्रकैद, तीन अभियुक्त बरी
बस हादसे में चालक की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, पुत्र से फोन पर की बात