त्रिभुवन चम्याल बने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला समन्वयक
चंपावत। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पवार ने उत्तराखंड के 20 जिलों सहित चंपावत के लिए जिला समन्वयक की नियुक्ति की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता त्रिभुवन चम्याल को चंपावत का समन्वयक बनाया गया है।
चम्याल ने केंद्रीय नेतृत्व पर भरोसा जताने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, पूर्व राज्यसभा सांसद महेंद्र सिंह मेहरा, पूर्व कैबिनेट मंत्री निर्मला गहतोड़ी, पूर्व जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत सहित अन्य नेताओं ने बधाई दी। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
त्रिभुवन चम्याल बने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला समन्वयक

More Stories
चम्पावत में लगेगी आधुनिक मौसम निगरानी प्रणाली, किसानों को मिलेगा ग्राम स्तर पर सटीक मौसम पूर्वानुमान
राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफाई और मलबा हटाने का अभियान तेज, सुरक्षित यातायात पर फोकस
जनकांडे पटवारी चौकी दोबारा संचालित करने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन