चंपावत बाजार में पुराने मकान में सुबह लगी आग
फायर ब्रिगेड व स्थानीय सहयोग से बुझाई, कोई हादसा नहीं
चंपावत। बाजार क्षेत्र में हरिपूजा बेकरी के निकट पुराने दुमंजिले मकान में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड व स्थानीय लोगों के त्वरित प्रयासों से आग पर काबू पा लिया गया। कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
कमला देवी पत्नी दिवंगत दीवान राम का दो कमरों वाला गैर-आवासीय भवन 4 फरवरी को आग की चपेट में आ गया। मकान खाली था। सूचना पर एसडीएम अनुराग आर्या के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड व प्रशासनिक टीम पहुंची।स्थानीय सहायता से फायरब्रिगेड ने जल्द आग बुझा दी।
सभासद रोहित बिष्ट, व्यापार मंडल महामंत्री हरीश सक्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी ने सहयोग किया। प्रशासन से तहसीलदार बृजमोहन आर्य, राजस्व निरीक्षक दीनदयाल वर्मा व नवल किशोर भी मौजूद रहे।
चंपावत बाजार में पुराने मकान में सुबह लगी आग फायर ब्रिगेड व स्थानीय सहयोग से बुझाई

More Stories
बस हादसे में चालक की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, पुत्र से फोन पर की बात
बस हादसे में चालक की मौत पर डीएम ने जताया शोक, परिजनों से मिले
मार्ग से बाड़ीगाड़ में गिरने से दंत चिकित्सक की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम