**चम्पावत में फायर चालक निलंबित, एसपी की सख्ती से लापरवाही पर कार्रवाई**
चम्पावत। जिले में फायर सर्विस की लापरवाही सामने आने पर पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कड़ी कार्रवाई करते हुए चालक चरन सिंह को तत्काल निलंबित कर दिया। एक जनवरी को बसंत बल्लभ के घर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की सूचना मिली, लेकिन चालक के फायर स्टेशन पर न होने से बुझाने में देरी हुई।
एसपी अजय गणपति ने स्पष्ट चेतावनी जारी करते हुए कहा कि ड्यूटी पर समय से उपस्थित न होने और लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। पुलिस व फायर सेवा अनुशासित बल है, कोई शिथिलता नहीं चलने पाएगी। सभी कार्मिकों को निर्देश दिए गए हैं।

More Stories
राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफाई और मलबा हटाने का अभियान तेज, सुरक्षित यातायात पर फोकस
जनकांडे पटवारी चौकी दोबारा संचालित करने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन
पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका