लोहाघाट में डिप्लोमा इंजीनियर्स ने 27 सूत्रीय मांगो को लेकर भरी हुंकार एनेक्सी भवन में बैठक आयोजित
लोहाघाट, 2 फरवरी 2026: उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान पर एनेक्सी भवन में आंदोलन कार्यक्रम के प्रथम चरण में बैठक का आयोजन किया गया। इंजी० गोपाल राम कालाकोटी (जनपद अध्यक्ष) की अध्यक्षता और इंजी० किशोर सिंह राठौर (जनपद सचिव) के संचालन में हुई इस बैठक में 27 सूत्री मांग पत्र का वाचन किया गया।
सचिव ने बताया कि सरकार द्वारा लंबे समय से मांगें न मानने पर आंदोलन शुरू किया गया है। सदस्यों ने कनिष्ठ अभियंताओं की वेतन विसंगति दूर करने, डिप्लोमा इंजीनियर्स को पूर्ण सेवा में कम से कम तीन प्रमोशन या पुरानी तरह 10 वर्ष बाद 5400 ग्रेड पे, 16 वर्ष बाद 6600 तथा 26 वर्ष बाद 8700 ग्रेड पे देने, 1 जनवरी 2014 के बाद नियुक्त कनिष्ठ अभियंताओं को 10 वर्ष सेवा पर पहला एमएसीपी के रूप में 5400 ग्रेड पे प्रदान करने जैसी मुख्य मांगों पर रोष जताया।
आंदोलन के दूसरे चरण में 10 फरवरी को सिंचाई उपखंड तृतीय चंपावत में जिले भर के इंजीनियरिंग विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर्स की बैठक होगी। बैठक में इंजी० प्रशांत वर्मा (केंद्रीय समन्वयक, चंपावत), इंजी० प्रबुद्ध शर्मा (मंडल अध्यक्ष, सिंचाई कुमाऊं), इंजी० संदीप कुमार (मंडल सचिव, कुमाऊं), इंजी० परमानंद पुनेठा (शाखा अध्यक्ष, चंपावत), इंजी० दीपा पांडे (शाखा अध्यक्ष, लोहाघाट), इंजी० मनोज कुमार ओली, आरडी भट्ट, हरीश भदौला, देवेश कुमार, कुसुम पंगरिया, दीपिका मेहता, सविता बिष्ट, विमल भट्ट, दिव्याशु सिंह, नीरज सिंह, चंदन भारद्वाज, नीरज पुजारी, प्रेम प्रकाश, जयदीप भंडारी, धीरेंद्र खर्कवाल आदि उपस्थित रहे।

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार