नशा तस्कर पर चंपावत पुलिस का प्रहार
लोहाघाट: लोहाघाट पुलिस ने 4.31 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार। अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चंपावत द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में 01 फरवरी 2026 को प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना लोहाघाट पुलिस टीम ने ट्रंचिंग ग्राउंड कलीगांव रोड,
के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त सरताज अहमद पुत्र अजीज खान निवासी निकट खेतीखान चौराहा, लोहाघाट से 4.31 ग्राम अवैध हेरोइन (स्मैक) बरामद कर गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के खिलाफ थाना लोहाघाट में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त:सरताज अहमद पुत्र अजीज खान, उम्र 21 वर्ष, निवासी निकट खेतीखान चौराहा, लोहाघाट, थाना लोहाघाट, जनपद चंपावत।
अपील: सार्वजनिक सहयोग से ही उत्तराखंड को ड्रग-मुक्त बनाया जा सकता है। कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो टोल-फ्री नंबर 112 या निकटतम थाना/चौकी पर सूचना दें।
गिरफ्तारी टीम:एसआई हरीश प्रसाद, प्रभारी चौकी बाराकोट, थाना लोहाघाट।
एचसी सुनील कुमार,कॉन्स्टेबल अशोक वर्मा,कॉन्स्टेबल भुवन जोशी।

More Stories
सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री साझा करना पड़ा भारी, टनकपुर में मुकदमा दर्ज
विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष:पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बन रहे है जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी
केएमवीएन में गैर सरकारी निदेशक बने रोहित बिष्ट, भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी