चंपावत के कुलेठी में दोमंजिला मकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान
मकान समेत घरेलू सामान व नकदी जली; शॉर्ट सर्किट का शक; सिलेंडर फटने से विकराल रूप
चंपावत, 1 फरवरी 2026: चंपावत के कुलेठी क्षेत्र में पंचायतघर के पास बसंत बल्लभ रस्यारा के लकड़ी के दोमंजिला मकान में आज अपरान्ह करीब 3:45 बजे भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड को डेढ़ घंटे से ज्यादा समय लगा। इस दौरान मकान का अधिकांश हिस्सा जल गया, साथ ही घरेलू सामान व नकदी भी राख हो गई।
अनुमानित नुकसान लाखों रुपये का है। मकान में रहने वाले तीन लोग किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन दो सिलेंडर फटने से आग ने अचानक विकराल रूप ले लिया।
आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं, हालांकि शॉर्ट सर्किट का अंदेशा जताया जा रहा है। सूचना पर लोहाघाट से फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।कोतवाल बीएस बिष्ट ने बताया कि भवन मालिक के अनुसार मकान के अलावा रखी नकदी व अधिकांश सामान नष्ट हो गया। ADM केएन गोस्वामी, तहसीलदार बीएम आर्या व कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य की निगरानी की। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पंचायतघर में दो फायर वाहन मौजूद थे, फिर भी समय पर कोई मदद नहीं मिली। जांच जारी है।

More Stories
एनएच का वैकल्पिक मार्ग अमोड़ी-छतकोट पाली घुरचुम में भारी मलबा आने से हुआ बाधित
कुमाऊँनी भाषा के संरक्षण और संवर्धन के प्रयासों को नई दिल्ली में मिली सराहना
पाटी ब्लॉक में भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच CDO के बाद BDO का तबादला, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के आरोपों से गरमाई सियासत